गोड्डा

सीएचसी मेहरमा में दंत सेवा शुरू, क्षेत्रवासियों में खुशी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
मेहरमा। मेहरमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में दंत चिकित्सा सेवा शुरू होने से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। लंबे समय से दांत से संबंधित इलाज की सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण मरीजों को इलाज के लिए गोड्डा, कहलगांव, भागलपुर अथवा निजी क्लीनिकों का सहारा लेना पड़ता था। अब सीएचसी मेहरमा में ही दांतों की जांच एवं इलाज की सुविधा मिलने लगी है। जानकारी के अनुसार, सीएचसी मेहरमा में पहले से दो दंत चिकित्सक डॉ. प्रणव एवं डॉ. प्रिया रानी पदस्थापित थे, लेकिन आवश्यक उपकरण एवं अन्य चिकित्सा सामग्री के अभाव में दंत चिकित्सा सेवा शुरू नहीं हो पा रही थी। बीते दिनों अस्पताल में डेंटल चेयर, फोर्सेप, स्केलर सहित अन्य जरूरी उपकरण उपलब्ध करा दिए गए, जिसके बाद दंत चिकित्सा सेवा प्रारंभ कर दी गई। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विवेक कुमार सिन्हा ने बताया कि फिलहाल अस्पताल में दांतों की सफाई, मुंह एवं दांतों की जांच, मुंह के कैंसर की जांच, दांत भरने तथा दांत निकालने की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि शेष आवश्यक उपकरण एवं संसाधनों की आपूर्ति के लिए विभाग को मांग भेजी गई है, ताकि भविष्य में मरीजों को और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सके। दंत चिकित्सा सेवा शुरू होने से मेहरमा एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को काफी राहत मिलेगी। अब मरीजों को छोटे-छोटे इलाज के लिए दूर-दराज के शहरों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button