शामली
हरियाणा पुलिसकर्मी बनकर धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झिंझाना। थाना झिंझाना पुलिस ने स्वयं को हरियाणा पुलिस का कर्मचारी बताकर पैसों की मांग करने एवं धमकी देने के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा एवं जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है।
जानकारी के अनुसार 26 मई 2026 को ग्राम बिड़ौली निवासी मोहम्मद आलम के भतीजे मोहम्मद रजी से कुछ लोगों ने स्वयं को हरियाणा पुलिस का कर्मचारी बताकर पैसों की मांग की थी तथा धमकी दी थी। मामले में थाना झिंझाना पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस अधीक्षक एन.पी. सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निर्देशन में झिंझाना पुलिस ने आरोपी आवेश पुत्र इस्लाम निवासी ग्राम दौलतपुर थाना गंगोह जनपद सहारनपुर को गिरफ्तार कर लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर एवं एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक संदीप कुमार, हेड कांस्टेबल कृष्णपाल कुमार, प्रदीप कुमार एवं लक्षेंद्र सिंह शामिल रहे।
