शामली
गैर जमानती वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
शामली। थाना कोतवाली शामली पुलिस ने गैर जमानती वारंटियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक वांछित वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक एन.पी. सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस टीम ने ग्राम बलवा निवासी अनुज पुत्र रमेश को गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध माननीय न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी था।
पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
