जालौन
तीन प्रभारी निरीक्षकों सहित एक आरक्षी स्थानांतरित
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
उरई (जालौन)। जनपद में कानून व्यवस्था बनाये रखने के मद्देनजर तीन प्रभारी निरीक्षकों के सााि एक आरक्षी का स्थानांतरण कर दिया। स्थानांतरित प्रभारी निरीक्षकों में आरटीसी शिवप्रकाश सिंह को प्रभारी निरीक्षक रामपुरा, प्रभारी निरीक्षक रजत कुमार सिंह थाना रामपुरा से पुलिस लाइन उरई, अतिरिक्त निरीक्षक भूपेंद्र कुमार कोतवाली उरई से पुलिस लाइन व आरक्षी विपिन कुमार को थाना आटा से कोतवाली माधौगढ़ भेजा गया है।



