हजारीबाग
कटकमदाग अंचला अधिकारी पर म्यूटेशन नहीं करने का आरोप लगाकर टावर पर चढ़ा यूवक।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र स्थित बानादाग में आज उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक की पहचान विकास कुमार के रूप में हुई है, जो मूल रूप से चतरा जिले के टंडवा का रहने वाला है और बानादाग एनटीपीसी साइडिंग में कार्यरत है। बताया जा रहा है कि फतहा स्थित उसकी जमीन का म्यूटेशन पिछले पांच से छह महीने से अंचल कार्यालय में लंबित है। इसी से नाराज होकर वह टावर पर चढ़ गया। युवक का कहना है कि जब तक उसकी जमीन के म्यूटेशन का कार्य पूरा नहीं होगा, तब तक वह टावर से नीचे नहीं उतरेगा। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने युवक से मोबाइल फोन पर बातचीत कर उसे समझाने का प्रयास किया। युवक ने अंचल अधिकारी को घटनास्थल पर बुलाकर समस्या का समाधान करने की मांग की है। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए और सड़क जाम की स्थिति भी बन गई। प्रशासन युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुटा है।
पीड़ित विकास कुमार राणा का कहना है कि मेरा कुल 5 एकड़ जमीन का मामला है, एक तरफ कंपनी के द्वारा मेरा जमीन अधिग्रण किया जाता है, एवं जो जमीन था वो जमीन भी अंचलाधिकारी कटकमदाग के द्वारा दूसरे के नाम कर दिया गया ऐसी स्थिति में मुझे आत्महत्या करने के अलावा कोई रास्ता नहीं दिख रहा।
क्या कहते हैं अंचलाधिकारी सत्येंद्र कुमार पासवान।
कटकमदाग अंचलाधिकारी सत्येंद्र कुमार पासवान ने कहा कि पूर्व में दाखिल ख़ारिज़ वाद संख्या 862 /2025– 26 923/ 25– 26 एवं 2996/25-26 अस्वीकृत किया गया है आवेदक को अपील दाखिल खारिज आवेदक भूमि सुधार उपसमाहर्ता सदर हजारीबाग के कार्यालय में दायर करने हेतु कहा गया ,परंतु अब तक उपरोक्त तीनों दाखिल खारिज आदेशानुसार रिमांड के तहत अंचल कार्यालय अंचल अधिकारी के लॉगिन में प्राप्त नहीं हुआ, इस कारण से आवेदक का दाखिल खारिज नहीं हो पाया साथ ही विक्रय पत्र की द्वितीय एवं तृतीय पृष्ठ के अवलोकन से प्रतीत होता है कि लेक्यकारी को भूमि कैसे प्राप्त हुवा है ,वर्तमान में उनके डीड की जांच कर आवेदक को त्रुटि का निराकरण करने हेतु कहा गया है ,एवं उन्हें आश्वासन दिया गया है की अपील के उपरोक्त वाद रिमांड के तहत प्राप्त होने के पश्चात नियमानुसार दाखिल खारिज कर निस्पादन कर दिया जाएगा।




