झुंझुनू

बुद्ध विहार धम्मस्थली जय पहाड़ी में दानदाता ने लगवाया वाटर कूलर 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं। जिले के बुद्ध विहार धम्मस्थली जय पहाड़ी में परिनिवृत्त पूर्व मैनेजर श्रवण कुमार नेमीवाल की स्मृति में उनकी धर्मपत्नी मोहिनी देवी गोदू का बास हाल निवासी बसंत विहार झुंझुनूं ने ठंडे पानी की व्यवस्था के लिए वाटर कूलर लगवाया जिसका समारोहपूर्वक शुभारंभ किया गया। बुद्ध विहार जय पहाड़ी के भंते विनयपाल ने तथागत बुद्ध एवं बोधिसत्व से दानदाता के मंगल भविष्य की कामना करते हुए दानपारमिता का अनुमोदन किया। कार्यक्रम में उपस्थित उपासक एवं उपासिकाओं को त्रिशरण, पंचशील एवं धम्मदेशना दी गई। कार्यक्रम के अंत में भंते विनयपाल ने मंगल मैत्री कर कार्यक्रम का समापन किया। इस दौरान भागीरथ नेमीवाल, हनुमान प्रसाद नेमीवाल, डॉक्टर संदीप नेमीवाल, विद्याधर नेमीवाल, नीलू दानोदिया, सवाई सिंह भूरिया, सुमित नेमीवाल, ट्रस्टी इंजीनियर मालीराम, ट्रस्टी एवं सचिव बलबीर सिंह काला, ट्रस्टी बीएल बोद्ध, ट्रस्टी धर्मपाल बौद्ध भोभिया, ट्रस्टी एवं मैनेजर दुर्गा प्रसाद बोयल, सहायक मैनेजर राजकुमार बोयल, सहायक मैनेजर मनोज बोयल, रोहिताश बोयल, दारासिंह कलवा, कमलेश काकोडा, मीनाक्षी नेमीवाल, सुशीला, संतोष, दुर्गावती, कुसुमलता बौद्ध सहित कई लोग उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button