गोड्डा

बंदनवार में घर के बाहर खड़ा टोटो की चोरी, ग्रामीणों में भय

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
पथरगामा। पथरगामा थाना क्षेत्र के बंदनवार गांव में देर रात अज्ञात चोरों ने घर के दरवाजे पर खड़ा टोटो चोरी कर लिया। घटना के बाद पीड़ित परिवार सहित आसपास के लोगों में चिंता और भय का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, बंदनवार निवासी रितिक कुमार पाण्डेय प्रतिदिन की तरह अपना टोटो घर के बाहर खड़ा कर सोने चले गए थे। सुबह उठने पर वाहन गायब मिला। इसके बाद परिवार एवं स्थानीय लोगों ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन टोटो का कोई सुराग नहीं मिल सका। घटना की सूचना मिलने के बाद ग्रामीणों ने क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर चिंता जताई है। लोगों का कहना है कि रात के समय गांवों में चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, जिससे आम लोगों में असुरक्षा की भावना पैदा हो रही है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई करते हुए चोरी हुए टोटो की बरामदगी एवं चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button