
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
संभल : थाना धनारी क्षेत्र स्थित कस्बा बस स्टैंड धनारी और थाना के दो नंबर गेट के पास आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया।
बताया जा रहा है कि बबराला की ओर से बहजोई जा रहे ट्रक में एक ब्लैक कलर थार ने डिवाइडर क्रॉस करते समय और रॉन्ग साइड से आते हुए जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक अपनी सही लेन में चल रहा था, तभी अचानक थार डिवाइडर पार कर सामने आ गई और सीधी ट्रक से भिड़ गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि थार के परखच्चे उड़ गए और हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। गनीमत रही कि इस भीषण टक्कर में कोई जनहानि नहीं हुई और सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। हालांकि थार गाड़ी को भारी नुकसान पहुंचा है। घटना का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखकर लोग कह रहे हैं।- “जाको राखे साइयां, मार सके न कोय।”
पूरा मामला थाना धनारी क्षेत्र के कस्बा बस स्टैंड धनारी थाना धनारी के नजदीक स्थित आगरा-मुरादाबाद हाईवे का है।




