गाजियाबाद

लोनी में हिंदू रक्षा दल की महापंचायत

दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने की उठी मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : लोनी क्षेत्र के अमित विहार स्थित 30 फुट रोड पर हिंदू रक्षा दल के नेतृत्व मे  एक विशाल महापंचायत आयोजित की गई। पंचायत का आयोजन हाल ही में 12 वर्षीय बच्ची के साथ हुए कथित दुष्कर्म की घटना के विरोध में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और संगठन के कार्यकर्ता शामिल हुए।
महापंचायत के दौरान पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने, आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और परिवार को आर्थिक व सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग जोर-शोर से उठाई गई। कार्यक्रम का नेतृत्व हिंदू रक्षा दल के अमित प्रजापति ने किया। इस दौरान उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि समाज पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है और दोषियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए। महापंचायत में संगठन की ओर से कई प्रमुख मांगें प्रशासन के सामने रखी गईं। इनमें मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने और दोषी को कठोरतम सजा देने की मांग प्रमुख रही। साथ ही पीड़ित बच्ची का बेहतर चिकित्सा उपचार सरकारी खर्च पर किसी निजी अस्पताल में कराने की बात भी कही गई।
इसके अलावा आर्थिक रूप से कमजोर परिवार को उचित मुआवजा, मुफ्त कानूनी सहायता और सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई गई। संगठन ने प्रशासन से ऐसे अपराधों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने की अपील करते हुए कहा कि भविष्य में किसी भी मासूम के साथ ऐसी घटना दोबारा न हो, इसके लिए कड़े कदम उठाए जाएं।
हिंदू रक्षा दल ने चेतावनी दी कि यदि पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय और आवश्यक सहायता नहीं मिली, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button