कबीर गौशाला कुड़पनिया में `गौ सम्मान आह्वान अभियान’के तहत संभागीय बैठक का हुआ आयोजन
गौ माता केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं हैं, बल्कि राष्ट्र, संस्कृति और पर्यावरण की आधारशिला है : साध्वी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। नावाडीह प्रखंड अंतर्गत खरपिटो पंचायत के कुड़पनिया स्थित कबीर गौशाला के प्रांगण में
`गौ सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत संभागीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बोकारो ,गिरिडीह एवं धनबाद जिला के गौ भक्तों ने भाग लिया।
बैठक में गौ माताओं की रक्षा, संवर्धन एवं सम्मान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुप्रसिद्ध गौ कथा वाचक साध्वी श्रद्धा गोपाल मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं । इस दौरान साध्वी श्रद्धा गोपाल दीदी ने गौ सेवा, गौ सुरक्षा तथा सनातन संस्कृति के संरक्षण पर विशेष चर्चा की।उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि
गौ माता केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं हैं, बल्कि राष्ट्र, संस्कृति और पर्यावरण की आधारशिला है।उन्होंने केंद्र सरकार से गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध और गौवंश संरक्षण के लिए कठोर राष्ट्रीय कानून बनाने की पुरजोर मांग की हैं।साध्वी श्रद्धा गोपाल दीदी ने देशवासियों से आह्वान किया कि गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ का सम्मान दिलाने के लिए चल रहे जन-आंदोलन में भारी संख्या में जुड़े।
उन्होंने कहा कि जब देश में जीएसटी (GST) जैसा व्यापक कानून बनाया जा सकता है, तो गौहत्या रोकने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर कठोर कानून क्यों नहीं बन सकता।
उन्होंने जोर देकर कहा कि जब तक गौ माता सुरक्षित हैं, तभी तक भारतीय राष्ट्र और संस्कृति सुरक्षित रहेगी। कार्यक्रम में उपस्थित सभी गौ भक्तों ने अभियान को जन-जन तक पहुंचाने एवं गौ सम्मान के लिए संगठित होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
मौके पर नावाडीह प्रमुख पूनम देवी, नावाडीह मुखिया किरण देवी,खरपिटो मुखिया नंदलाल नायक, पंसस डीलेश्वर महतो, भाजपा नेता फूलचंद किस्कू , कबीर गौशाला के संस्थापक छत्रबली पंडित सहित सैकड़ों गौ भक्त मौजूद थे।




