शामली

बारिश मे मकान गिरने से बेघर हुआ परिवार

राजस्व विभाग के अधिकारियों ने किया निरीक्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
 चौसाना : गुरूवार की रात्रि में दथेंडा में हुई तेज आंधी व बारिश एक गरीब परिवार के लिए आफत बन गई। बारिश के दौरान फूल्लो पत्नी जय सिंह का कच्चा मकान भरभराकर गिर गया, अब पीडित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है। प्राकृतिक आपदा के कारण आसियाना गंवाने वाले पीडित परिवार के लिए ग्रामीण प्रशासन आर्थिक मदद के साथ आवासीय योजना मे शामिल करने की अपील कर रहे है।
चौसाना के गांव दथेडा वृद्धा फूल्लो पत्नी जय सिंह अपने छह पोता-पोती के संग निवास करती है। पीडिता के बेटे व बहु का निधन हो चुका है। गुरूवार की रात्रि मे तेज हवाओ के साथ आई बारिश ने परिवार पर आवास का संकट पैदा कर दिया। पीडिता के कच्चे गारे के मकान थे। सप्ताह के दो बार हुई बारिश के कारण मकान भरभरा गए। रात्रि के भयावह बारिश के कारण कच्चे मकान गिर गए। गनीमत रही कि कोई हताहत नही हो सका। मकान गिरने से पहले ही गांव के अन्य लोगो ने पीडितो की सहायत की और हालात बेकाबू होने से पूर्व बचाव कर लिया। मकान गिरने के कारण घर का अधिकांश सामान मल्बे मे दब गया,जिससे परिवार के सामने मूलभूत सुविधाओं का संकट पैदा हो गया। अब पीडित परिवार के लोग तिरपाल डालकर निवास करने को मजबूर है। ग्रामीणों ने पीडित परिवार के जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। वही सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान के साथ लेखपाल अजीत सिंह ने पीडित परिवार के गिरे मकान स्थल पर जाकर नुकसान का आंकलन किया और तहसील स्तर के अधिकारियों को हादसे से अवगत कराया। जिससे पीडित परिवार को आर्थिक लाभ मिल सके।
बूढे कंधो पर आया बच्चों के भविष्य का भार
चौसाना। ग्रामीणों ने बताया कि पीडित परिवार की स्थिति बेहद दर्दनाक है। घर में रहने वाले छह बच्चों के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है। बच्चों की देखभाल और पालन-पोषण उनकी बुजुर्ग दादी फुल्लो कर रही हैं। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार पहले ही मुश्किल हालात में गुजरबसर कर रहा था, लेकिन अब सिर से छत छिन जाने के बाद संकट और गहरा गया है। बरसात के मौसम में बच्चों और बुजुर्ग महिला के सामने रहने और सुरक्षा की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है।
फूलो पत्नी राजसिंह का नाम प्रधानमंत्री आवास योजना की पात्रता सूची में शामिल है। हालांकि अभी तक लक्ष्य प्राप्त न होने के कारण योजना की धनराशि जारी नहीं हो सकी है। लक्ष्य प्राप्त होते ही नियमानुसार लाभ दिलाने की कार्रवाई की जाएगी।
सोनू मलिक ,ग्राम पंचायत अधिकारी
2- पीडिता के मकान गिरने के बाद नियमानुसार नुकसान का आंकलन कर अधिकरियों को रिपोर्ट भेज दी गई है। जल्द लाभ मिलेगा।
अजीत सिंह,राजस्व लेखपाल दथेडा
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button