हजारीबाग

हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप प्रसव के बाद प्रसूता की मौत परिजनों में कोहराम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हजारीबाग जिले के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक बार फिर स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गये हैं। सदर प्रखंड के चोरहेता निवासी रोहित राम की पत्नी सुषमा कुमारी की इलाज के दौरान दुखद मृत्यु हो गई है। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है।मिली जानकारी के अनुसार, सुषमा कुमारी को गर्भावस्था के दौरान प्रसव पीड़ा होने पर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा ऑपरेशन (सिजेरियन) किया गया, जिससे शिशु का जन्म तो सुरक्षित हो गया, लेकिन ऑपरेशन के बाद मां की स्थिति बिगड़ गई। परिजनों का आरोप है कि चिकित्सकीय लापरवाही के कारण सुषमा की जान गई है।इस घटना ने स्थानीय स्वास्थ्य सुविधाओं की कार्यप्रणाली पर गहरा प्रश्नचिह्न खड़ा कर दिया है। प्रसूता की मौत के बाद अस्पताल परिसर में तनाव की स्थिति बनी गई और पीड़ित परिवार न्याय की मांग पर हंगामा खड़ा कर दिया। मामले की जानकारी लेते हैं सदर विधायक प्रदीप प्रसाद अस्पताल पहुंचे और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना जताई। कहा कि इस दुखद घड़ी में शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से इस मामले की उच्च स्तरीय जांच और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button