रामपुर शाहबाद

हरिद्वार चिंतन शिविर में अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान,ब्लॉक अध्यक्ष खुशीराम

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद। भारतीय किसान यूनियन टिकैत की एक आवश्यक बैठक सोमवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से हरिद्वार में आयोजित होने वाले चिंतन शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया गया।बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मंगलवार शाम सात बजे पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पर एकत्र होंगे। इसके बाद सभी लोग एक साथ रामपुर रेलवे स्टेशन से हरिद्वार के लिए रवाना होंगे।बैठक को संबोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष खुशीराम यादव ने कहा कि चिंतन शिविर में किसान हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर मंथन किया जाएगा। इसलिए क्षेत्र से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित की जाए।बैठक में तहसील अध्यक्ष चौधरी सुंदरपाल सिंह, युवा ब्लॉक अध्यक्ष राजवीर सिंह यादव, किशन लाल सिंह, बन्नू सिंह, तेजपाल लोधी, जगतपाल पाल सिंह, जयवीर सिंह, रामस्वरूप मौर्य, निर्दोष यादव, युवा तहसील अध्यक्ष सुबाबुल हुसैन, मेराज घोसी, दिलशाद, फरदीन, दानिश हुसैन, समीर आलम हुसैन आदि मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button