खैरथल
पेयजल संकट से परेशान महिलाओं ने लघु सचिवालय पहुंच लगाई समाधान की गुहार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल : गर्मी बढ़ने के साथ ही शहर में पेयजल संकट गहराने लगा है। खैरथल के वार्ड सं. 8 सेंट्रल स्कूल के पीछे वाली कालोनी मे जल संकट से परेशान होकर इलाके की दर्जनों महिलाएं लघु सचिवालय पहुंचीं। इस दौरान स्थानीय क्षेत्रवासी राशी,मीरा,संतोष,करिश्मा, सीमा,आशा,गीता,किरण,सावित्री, शंकुतला, निरमला,संता,फूलवती,सुरेश, अनिता,दिपिका,प्रिति,अनिता,सुशी ला,शिवानी, सुशीला,शीला सहित अन्य महिलाएं मौजूद रही अपनी समस्या जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश के समक्ष रखी।
क्षेत्रवासियों का कहना था कि चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे करने वाले नेता अब उनकी समस्याओं की सुध लेने तक नहीं आ रहे हैं। उनके क्षेत्र में कई माह से पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है। उन्होंने कहा कि पानी की कमी के कारण लोगों की दिनचर्या पूरी तरह प्रभावित हो गई है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार रोजाना महंगे दामों पर पानी के टैंकर खरीदने में सक्षम नहीं हैं।