बरेली

रोटरी क्लब ऑफ़ बरेली साउथ द्वारा दिनेश गोयल का सम्मान समारोह आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : रोटरी क्लब ऑफ़ बरेली साउथ द्वारा ग्रीन पार्क में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (IIA) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर पुनः निर्वाचित होने पर उद्योगपति एवं समाजसेवी दिनेश गोयल के सम्मान में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया ।
कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने दिनेश गोयल को बधाई देते हुए कहा कि IIA के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद समाज की सेवा, उद्योगों की एकता तथा उनके विकास के प्रति प्रतिबद्धता का पद है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दिनेश गोयल के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में उद्योग जगत महत्वपूर्ण प्रगति करेगा तथा उद्यमियों को नई दिशा प्राप्त होगी।
क्लब अध्यक्ष संजीव खंडेलवाल ने कहा
कि रोटरी क्लब ऑफ़ बरेली साउथ ने पिछले वर्षों में अनेक ऐसे व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने बरेली का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।
क्लब सचिव संजय गर्ग ने बताया कि क्लब के अनेक सदस्यों ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ प्राप्त की हैं, जिनमें डॉ. अरुण कुमार (वन एवं पर्यावरण मंत्री), संजीव अग्रवाल (कैंट विधायक), अनुपम कपूर (राष्ट्रीय सचिव, समस्त खत्री महासभा), घनश्याम खंडेलवाल (लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड एवं राज्य कृषि परिषद के चेयरमैन), पूर्व मंडल अध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल (प्रांतीय अध्यक्ष, व्यापार मंडल), डॉ. रवि मेहरा (राष्ट्रीय कार्यकारिणी, आईएमए के दस बार सदस्य) तथा डॉ. विनोद पागरानी (इंडियन ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन की एग्जीक्यूटिव बॉडी के राजकीय प्रतिनिधि) प्रमुख हैं।
अपने संबोधन में दिनेश गोयल ने कहा कि इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित किया जाना उनके लिए गर्व एवं जिम्मेदारी दोनों का विषय है। उन्होंने सभी सदस्यों, पदाधिकारियों एवं उद्योग जगत से जुड़े साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों के विकास तथा उद्यमियों के हितों की सुरक्षा के लिए निरंतर कार्य करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग, विश्वास, समर्पण एवं मार्गदर्शन के बल पर संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने तथा उद्योग जगत को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने आह्वान किया, “आओ संकल्प लें — उद्योग बढ़ाएँगे, विकसित भारत बनाएँगे।”
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button