रेलवे स्टेशनों में छोटे व्यापारियों के क्रूर बेदखली पर रोक लगे – सीटू

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। भारतीय ट्रेड यूनियन केंद्र (सीटू) के अखिल भारतीय आह्वान के तहत 15 जून 2026 को देशव्यापी प्रदर्शन का आह्वान किया गया। यह आह्वान पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में लोगों को बिना पुनर्वास के जबरन बेदखली के खिलाफ किया गया है । सीटू के अखिल भारतीय आह्वान के तहत गोमिया रेलवे स्टेशन में स्टेशन अधीक्षक बी. एन. सिंह को सीटू बोकारो जिला कमेटी की ओर से एक मांग पत्र सौपा गया। इस दौरान उपस्थित सीटू के प्रदेश उपाध्यक्ष रामचंद्र ठाकुर, जिला महासचिव प्रदीप कुमार विश्वास एवं राज्य कमेटी सदस्य राकेश कुमार ने संयुक्त रूप से कहा कि हमारी यूनियन बिना पुनर्वास के इस क्रूर बेदखली का विरोध करती है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल, झारखंड और देश के अन्य हिस्सों में जबरन बेदखली, तोड़फोड़, बुलडोजर कार्यवाही और आजीविका उजाड़ने के अभियान को तत्काल और बिना शर्त रोका जाए। जिन फेरी वालों, रेहडी – पटरी वालों और छोटे व्यापारियों की दुकानों को तोड़ा या नुकसान पहुंचाया गया है, उन्हें पर्याप्त पुनर्वास, वैकल्पिक अजीविका और उचित मुआवजा दिया जाए। उन्होंने मांग किया कि विरोध प्रदर्शन के दौरान ट्रेड यूनियन कार्यकर्ताओं, छात्रों, स्थानीय निवासियों और लोकतांत्रिक कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज सभी झूठे, मनगढ़ंत और राजनीति से प्रेरित मामलों को तुरंत वापस लिया जाए। इस कार्यक्रम में सीटू नेता अजय कुमार नायक, केसु कमार सहित रूपेश कुमार, दिलीप नायक, चंदन कुमार महतो प्रवीण महतो आदि शामिल थे।



