मुखिया के नेतृत्व में ग्रामीणों ने पानी की समस्या को लेकर कार्यपालक अभियंता को एक मांग पत्र सौंपा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। गोमिया मुखिया बलराम रजक के नेतृत्व में गोमिया एवं पलिहारी गुरुडीह पंचायत के ग्रामीणों ने क्षेत्र में पानी की समस्या को लेकर सोमवार को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता को तेनुघाट स्थित कार्यालय में एक मांग पत्र सौंपा। जिसमें कहा गया है कि गोमिया एवं पलिहारी गुरुडीह पंचायत में पानी की विकराल समस्या है और इस भीषण गर्मी में लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल रहा है। कोनार नदी के तट पर इंटेक वेल बनकर तैयार है, परन्तु इसे विधिवत रूप से चालू नहीं किया गया है। वहीं गोमिया पंचायत के कई इलाकों जैसे पड़रिया, कुम्हार टोला, बगलाटांड़, भगत आहरा क्षेत्र, पुराना सिनेमा हॉल, मेन रोड, प्रमुख गली आदि में पानी की आपूर्ति पर्याप्त मात्रा में नहीं हो रहा है। जिससे ग्रामीणों को पेयजल के लिए काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। विभाग से अनुरोध किया गया है कि इस समस्या का समाधान अतिशीघ्र किया जाए, जिससे ग्रामीणों को राहत मिल सके। वहीं क्षेत्र के पानी टंकी से गोमिया एवं पलिहारी गुरुडीह पंचायत के अलावा पानी की आपूर्ति अन्य पंचायत में नहीं किया जाए। मौके पर उप मुखिया अनिल यादव, समाजसेवी दुलाल प्रसाद, प्रमोद कुमार,मुकेश यादव, मनोज कुमार, गोपी यादव, रामचंद प्रसाद, घनश्याम प्रजापति, संतोष कुमार, सोनी कुमारी,उर्मिला देवी,लाली देवी, वसवा देवी, मीना देवी, मंजू देवी, उर्मिला देवी, रीता देवी आदि उपस्थित थे।



