हापुड़

प्रेम प्रसंग में हुई महिला की हत्या का खुलासा

दो बच्चों के पिता ने एक लड़की की माँ की हत्या कर शव घर की छत पर फेंक हुआ था फरार...

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

मोमोज के ठेले से शुरू हुआ प्रेम प्रसंग हापुड में हुई हत्या….

हापुड़ (यूपी) – जनपद हापुड के धौलाना थाना क्षेत्र के गांव उदयरामपुर नगला में पति द्वारा पत्नी की हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि पति ने अपनी पत्नी का गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया।

इस मामले में पुलिस ने महिला की हत्या की गुत्थी सुलझा ली । और पिलखुवा की सी ओ अनीता चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि , लुधियाना निवासी मृतका महिला की निर्मम हत्या उसके प्रेमी अमृतलाल ने चुन्नी से गला दबाकर की थी । जांच में सामने आया कि मृतका महिला की छाती पर बैठकर आरोपी अमृतलाल ने महिला की चुन्नी से ही उसका गला दबाकर निर्मम हत्या कर दी थी और मौके से फरार हो गया था । यूपी के जनपद आजमगढ़ निवासी आरोपी अमृतलाल पंजाब क़े लुधियाना में मोमोज़ का ठेला लगाता है और दो बच्चों का पिता है । उसके बच्चे आजमगढ़ में ही रहते हैं । जबकि लुधियाना की रहने वाली महिला अंजू अमृतलाल के ठेले के पास ही आयुर्वेदिक दवाई बेचती थी और उसके भी एक बेटी है और वह अपने पति से अलग रहती है । मोमोस के ठेले से दोनों का प्रेम प्रसंग शुरू हुआ जो काफी आगे तक बढ़ गया । इसके बाद अंजू अमृतलाल पर शादी करने का दबाव बनाने लगी थी । शादी करने के लिए लगातार अमृतलाल को अंजू ब्लैकमेल कर रही थी । इस ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर अमृतलाल ने हापुड़ के धौलाना थाना क्षेत्र में उदयरामपुर नंगला गांव में कमरा किराए पर लिया और फिर अंजू को लेकर रहने के लिए आ गया । और फिर फिर दस दिन बाद ही मौका देखकर अंजू की चुन्नी से ही उसका गला दबाकर हत्या कर दी और फरार हो गया था । इस मामले में पुलिस ने पूरी जांच करते हुए अंजू की हत्या करने के आरोपी अमृतलाल को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में प्रयुक्त चुन्नी भी बरामद कर ली गई है । बताया जा रहा है कि आरोपी अमृतलाल ने हत्या की प्लानिंग पहले ही कर रखी थी और मृतका की नौकरी स्थानीय औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्ट्री में लगवा दी थी जहां वह काम करती थी। इसके पास ही दोनों एक किराए के मकान में रहने लगे थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button