भरत पुर

शाखा भुसावर ने मनायी प्रताप जयंती

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

भुसावर भारत विकास परिषद की स्थानीय शाखा की ओर से कस्बे के सेठ रघुनाथ गार्डन में आज शाखा अध्यक्ष नीरज शर्मा की अध्यक्षता में एवं शाखा कार्यकर्ता हेमन्त पाण्डेय व धीरज पाण्डेय के नेतृत्व में महाराणा प्रताप जयंती मनाई गई।
शाखा सचिव राजेंद्र गर्ग व कोषाध्यक्ष राजेश गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष्य में शाखा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा कस्बे के सेठ रघुनाथ गार्डन में स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके त्याग और बलिदान को याद किया। साथ ही परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में कस्बे में निकाली जा रही शोभायात्रा के अवसर पर शाखा कार्यकर्ताओं द्वारा परशुराम मंदिर में पूजा अर्चना की गई। इस मौके पर शाखा के नीरज शुक्ला, रूपकिशोर सैन, ताराचंद गोयल, दिलीप सिंघल, चंद्रप्रकाश आर्य, नीरज शर्मा, हेमन्त पाण्डेय, धीरज पाण्डेय, आदि मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button