“केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्राकृतिक खेती कार्यशाला
नमामि गंगे योजनान्तर्गत जैविक मेले के आयोजन के सम्बन्ध में"

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हापुड – केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर दिनांक 18.6.2026 को प्राकृतिक खेती कार्यशाला / नमामि गंगे योजनान्तर्गत जैविक मेले का आयोजन उप नवीन मण्डी परिसर गढ़मुक्तेश्वर में किया गया। मुख्य अतिथि हरेन्द्र सिंह तेवतिया विधायक गढ़मुक्तेश्वर, मदन चौहान पूर्व विधायक, कमल मलिक पूर्व विधायक एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा फीता काटकर उक्त किसान मेला प्रदर्शनी का उदघाटन किया। इसके उपरान्त श्रीमती रेखा नागर अध्यक्षा जिला पंचायत हापुड, अमित सिवाल, अध्यक्ष किसान मोर्चा, भा०जा०पा० हापुड अन्य समस्त जनप्रतिनिधियो द्वारा भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पण एवं दीप प्रज्जलित किया गया। कार्यकम में कृषि, पशुपालन, उद्यान, मत्स्य, गन्ना एवं अन्य कृषि से सम्बन्धित समस्त विभागो के जिला स्तरीय अधिकारी तथा कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकगण उपस्थित रहे। मेला उद्घाटन के उपरान्त सभी मा० जनप्रतिनिधि गणो द्वारा मेले में विभिन्न विभागो एवं संस्थाओं द्वारा लगाये गये स्टॉलो का निरीक्षण किया। योगेन्द्र कुमार, उपकृषि निदेशक हापुड़ द्वारा उपस्थित सभी माननीय जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी गण एवं कृषक बन्धुओ का स्वागत किया एवं विभागीय अन्य योजनाओ की जानकारी दी गयी। इसके उपरान्त प्रमोद तौमर, वैज्ञानिक बासमती निर्यात विकास प्रतिष्ठान मेरठ ने बासमती धान व राष्ट्रीय प्राकृतिक एवं जैविक खेती केन्द्र गाजियाबाद की वैज्ञानिक डा० साईना द्वारा जैविक / प्राकृतिक खेती के बारे में बताया गया। कृषि विज्ञान केन्द्र बाबूगढ से वैज्ञानिक डा० पी०के० मण्डके, डा० अरविन्द यादव द्वारा प्रतिभाग किया गया। मेले में उपस्थित कृषको एवं जनमानस को सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा पपेट शो के माध्यम से प्राकृतिक खेती की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी गयी। तकनीकी सत्र के उपरान्त जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रगतिशील कृषको को प्रमाण-पत्र वितरित किये गये। कृषको को सूक्ष्म जलपान के उपरान्त गौरव प्रकाश, जिला कृषि अधिकारी, हापुड़ द्वारा उपस्थित सभी जनप्रतिनिधिगण, अधिकारियो एवं कृषक बन्धुओ को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।




