रामपुर शाहबाद
दलित महिला की खरीदी जमीन पर कब्जे का आरोप, सौंपा ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। शाहबाद के शाहपुर देव गांव में दलित महिला से खरीदी गई भूमि पर कब्जा करने, बाउंड्री तोड़ने और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर धमकाने का आरोप लगाते हुए एसडीएम आशुतोष कुमार को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। गांव निवासी क्रांति पत्नी ताराचंद सिंह ने एसडीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि उन्होंने गांव की ही सोनिया पत्नी डाल सिंह से गाटा संख्या 408 में 0.0162 हेक्टेयर भूमि का बैनामा 11 मई, 2026 को कराया था। बैनामे के बाद उन्हें भूमि पर कब्जा भी दे दिया था। उन्होंने भूमि पर नींव और बाउंड्री का निर्माण भी कराया था। महिला का आरोप है कि मजदूरी करने के लिए चंडीगढ़ जाने के दौरान गांव के ही ओमपाल, विलेन्द्र और भानू पुत्रगण रामकुंवर ने उनकी बाउंड्री और नींव को तोड़कर भूमि पर कब्जा कर लिया। सूचना मिलने पर जब गांव लौटीं और विरोध जताया तो आरोपितों ने भूमि अपनी बताते हुए कब्जा छोड़ने से इनकार कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की तथा जान से मारने और गांव से भगा देने की धमकी दी। इससे उनके परिवार में भय का माहौल है।
महिला ने एसडीएम से भूमि पर कब्जा दिलाने, आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा परिवार की सुरक्षा की मांग की है ज्ञापन देने वालों में नवीन कुमार सोनू मनोज प्रेम नरेश वाल्मीकि सहित आदि लोग मौजूद रहे


