शामली
नाबालिग से दुष्कर्म मामले में बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
कांधला। थाना कांधला क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वांछित बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में ले लिया है।
पुलिस के अनुसार घटना के संबंध में 23 जून को पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत आरोपी की तलाश की जा रही थी। बुधवार को पुलिस टीम ने बाल अपचारी को अभिरक्षा में लेकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी।