शामली
41 पव्वे देशी शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
शामली। कोतवाली शामली पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 41 पव्वे देशी शराब बरामद की है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इमरान निवासी कबाड़ी बाजार सराय तथा मोबीन निवासी हाजीपुरा नाला पटरी के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।