शामली
साइबर जागरूकता, नशामुक्ति और यातायात नियमों को लेकर चला विशेष अभियान
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
शामली। जनपद पुलिस द्वारा बुधवार को साइबर अपराधों की रोकथाम, नशामुक्त समाज के निर्माण तथा सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।
आदर्श मंडी और गढ़ीपुख्ता थाना क्षेत्रों में पुलिस ने लोगों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी निवेश योजनाओं, यूपीआई फ्रॉड और डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए। वहीं “ऑपरेशन सवेरा” के तहत युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए नशामुक्त जीवन अपनाने का संदेश दिया गया।
यातायात अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 314 वाहनों के चालान किए गए, जिनमें 237 बिना हेलमेट वाहन चालक शामिल रहे। पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने की अपील की।