
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल : निर्जला एकादशी के अवसर पर गुरुवार को खैरथल शहर के विभिन्न स्थानों पर छबीलें लगाई गईं। भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच समाजसेवियों, व्यापारियों और युवाओं ने मीठे शरबत व ठंडे पानी का वितरण किया। राहगीरों, श्रद्धालुओं और आमजन ने शरबत ग्रहण कर राहत महसूस की।
इसके अतिरिक्त, हरसौली रोड़,रेलवे फाटक के पास,अग्रसेन चौराहे बालाजी मंदिर , नगर के प्रमुख चौराहों हेमू कालाणी चौक, झूलेलाल मंदिर किशनगढ रोड़, चालीस फुटा रोड़ भी शरबत वितरण के स्टाल लगाए गए। लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि भीषण गर्मी में ठंडा शरबत काफी राहत दे रहा है।
आयोजकों ने बताया एकादशी का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस दिन जल, शरबत और अन्न का दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। इसी धार्मिक भावना और जनसेवा के उद्देश्य से नगर में छबीलें लगाकर लोगों की सेवा की गई। शहर के मंदिरों में पूजा के समय भारी भीड़ देखी गई। पूरे दिन नगर में सेवा और धर्म का वातावरण बना रहा।


