गाजियाबाद

लोनी के डॉ. प्रमेंद्र जांगड़ा बने भाजपा संगठन के प्रदेश मंत्री

कार्यकर्ताओं में जोश 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी (गाजियाबाद)। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. प्रमेंद्र जांगड़ा को उत्तर प्रदेश भाजपा संगठन में प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी के इस फैसले को संगठन में लंबे समय से सक्रिय और जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने के संदेश के रूप में देखा जा रहा है।डा प्रमेन्द्र जांगड़ा की प्रदेश कार्यसमिति में नियुक्ति से कार्यकताओं का मनोबल बढ़ा है
डॉ. प्रमेंद्र जांगड़ा वर्षों से भाजपा के संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते चले आ रहे हैं। संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान, कार्यकर्ता समन्वय, चुनावी प्रबंधन और विभिन्न पार्टी कार्यक्रमों के सफल संचालन में उनकी अहम भागीदारी रही है। लोनी क्षेत्र में भाजपा संगठन को मजबूत करने में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान माना जाता है।
भाजपा में उनका संगठनात्मक सफर वार्ड अध्यक्ष से शुरू होकर नगर अध्यक्ष, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष, जिला महामंत्री, जिला उपाध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, ओबीसी मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष, गौतमबुद्ध नगर के जिला प्रभारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, राष्ट्रीय परिषद सदस्य और सदस्यता प्रमुख सहित कई महत्वपूर्ण दायित्वों तक पहुंचा। वर्तमान में वह ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में कार्य कर रहे थे, जहां से उन्हें अब प्रदेश मंत्री का दायित्व सौंपा गया है।
डॉ. जांगड़ा का जन्म 30 जुलाई 1972 को हुआ। उन्होंने आयुर्वेदिक चिकित्सा की शिक्षा प्राप्त की है और चिकित्सा सेवा के साथ कृषि कार्य से भी जुड़े हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शिक्षा वर्ग द्वितीय वर्ष (2009) का प्रशिक्षण भी उन्होंने प्राप्त किया है।
उल्लेखनीय है कि डॉ. प्रमेंद्र जांगड़ा के पिता स्वर्गीय जय भगवान सिंह का 19 जून को निधन हुआ था। ऐसे समय में मिली यह संगठनात्मक जिम्मेदारी उनके सार्वजनिक जीवन की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दी हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button