शामली

 28 जून से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान

शामली में जागरूकता रैली निकालकर किया गया शुभारंभ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
शामली। जनपद में 28 जून से 6 जुलाई 2026 तक संचालित होने वाले पल्स पोलियो अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए शनिवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शामली से मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. करन चौधरी तथा उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सलीम ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
रैली शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए पुनः सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। इसमें लगभग 50 एनसीसी कैडेट, एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर लोगों को पोलियो उन्मूलन के प्रति जागरूक किया।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. करन चौधरी ने बताया कि अभियान के पहले दिन 28 जून (रविवार) को जनपद के 684 पोलियो बूथों पर जन्म से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। इसके बाद 29 जून से 3 जुलाई तक 511 घर-घर टीमों द्वारा बच्चों को दवा पिलाई जाएगी। वहीं 37 ट्रांजिट टीमें बस अड्डों एवं रेलवे स्टेशनों पर तथा 26 मोबाइल टीमें ईंट-भट्टों और घुमंतू परिवारों के बच्चों तक पहुंचेंगी। छूटे हुए बच्चों को 6 जुलाई को विशेष बी-टीम के माध्यम से पोलियो की खुराक दी जाएगी।
रैली में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दीपक चौधरी, डब्ल्यूएचओ के एसएमओ, जिला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी भाग लिया। स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाकर अभियान को सफल बनाएं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button