भरत पुर

संकट हरने वाले को हनुमान कहते है

आकर्षक झांकियों के बीच सम्पन्न हुआ भव्य हनुमान संकीर्तन महोत्सव 

भजनों की प्रस्तुतियोँ ने मोहा भक्तों का मन
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर : भरतपुर जिले के ऐतिहासिक शहरों में शामिल तहसील भुसावर कस्बे के हिंडौन सड़क मार्ग स्थित प्राचीन कोठी वाले हनुमान जी मन्दिर प्रांगण में 27 जुन शनिवार देर सांय 08 बजे कोठी वाले हनुमानजी की कृपा से और भक्त मण्डल एवं जनसहयोग से विशाल श्री हनुमान संकीर्तन महोत्सव का आयोजन किया गया। जहां स्थानीय एवं दुर दराज के क्षेत्रो से पधारे गायक कलाकारों ने अपने भजनों के माध्यम से हनुमान जी की महिमा का गुणगान करते हुए उपस्थित श्रेताओ को भाव विभोर कर नृत्य करने पर मजबूर कर दिया तो वहीं राम भक्तों ने भी हनुमान जी के दरबार में मन मोहक झांकियों के दर्शन कर अपनी अरदास लगाकर मनोकामनाएं मांगी गई। वहीं कोठी वाले हनुमान जी मन्दिर के पुजारी रोहित शर्मा ( डब्बू जति) और जय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मन्दिर के परिसर में शनिवार देर सांय एक शाम श्री बालाजी के नाम विशाल श्रीहनुमान संकीर्तन महोत्सव का भव्य आयोजन बाबा का मनमोहक दरबार सजाकर पावन ज्योति प्रज्जालित के साथ किया गया। जहां अवस्थी म्युजिकल ग्रुप ने मां भगवती साउण्ड सेन्टर की मधुर आवाज़ में संकीर्तन महोत्सव की शुरुआत विकल मोनू अवस्थी ने मधुर धुनों के साथ भजनों की शानदार प्रस्तुति देकर गणेश वन्दना, हनुमान वन्दना, भैरव वन्दना के साथ आगाज किया। वहीं नवल-किशोर उर्फ नवला, सन्तोष, जीतु हलैना ने संकट हरने वाले को हनुमान कहते हैं,, दुनिया में देव हजार हुए,, मैया तुने क्या ठानी मन में राम सिया,, भजनों की प्रस्तुतिया देकर माहौल को भक्तिमय कर दिया। वहीं में बारी जाऊ बालाजी,, लाल लागोटा हाथ में गोटा,, भैरू बाबा को मनावा आयारी,,,की प्रस्तुतियों ने उपस्थित सैकड़ों श्रीराम भक्तों को मजबुर कर दिया। और वहीं कोठी वाले हनुमान जी मन्दिर के परिसर में आयोजित हुए श्री हनुमान संकीर्तन महोत्सव में भक्तों द्वारा सजाई गई मनमोहक झांकियों ने भक्तो का मन मौह लिया और मन्दिर परिसर भगवान के जयकारों से गूंजायमान हो गया। संकीर्तन महोत्सव का समापन हनुमान चालीसा पाठ के साथ आरती के बाद प्रसादी वितरण के साथ हुआ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button