
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल। जिला बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले पिछले 328 वें दिनों से चल रहे धरना को गुरुवार को भी लगातार जारी रहा समिति के गिरीश डाटा ने बताया “जिला मुख्यालय के नाम व स्थान के साथ छेड़-छाड़ खैरथल जिले के लोगो को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं है
सरकार जबाब देती है नाम और स्थान बदलने का कोई प्रस्ताव नही है लेकिन भाजपा के नेता इस मुद्दे पर मौन है यदि उनकी नियत साफ है तो स्पष्ट रूप से मंशा जाहिर करे
मुख्यालय की भूमि का पूजन कर शंकाओ को विराम दे लोग स्वागत करेगे
उन्होंने कहा कि खैरथल में विकास के नाम पर कोई बड़ा काम नहीं हुआ और सरकार केवल लोगों को असली मुद्दों से भटकाने में लगी है।जब तक मुख्यालय भी भूमि का पूजन नही हो जाता धरना जारी रहेगा
संधर्ष समिति के अध्यक्ष सर्वेश गुप्ता का जन्मदिन मनाया
धरना स्थल पर संघर्ष समिति के अध्यक्ष सर्वेश गुप्ता का जन्म दिन मनाया गया आये हुए लोगों ने सर्वेश गुप्ता को शुभकामनाएं दी इस मौके पर गिरीश डाटा, सर्वेश गुप्ता, श्यामलाल शर्मा, वेदप्रकाश कौशिक, पूर्ण सैनी, मातादीन बिसारिया, जमालुद्दीन, दीपक चौधरी, महेंदर जागिड़,सहित अन्य लोग मौजूद रहे


