हापुड़

दुष्कर्म के आरोपी के घर पुलिस ने करी कुर्की की मुनादी…

रेप के दो मुकदमों में फरार चल रहा है वांछित आरोपी वीरपाल...  

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

हापुड (यूपी) – हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र की ब्रजघाट चौकी अंतर्गत भोगापुर गांव में  पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के दो मुकदमों में वांटेड आरोपी वीरपाल पिता ओंकार के घर पर कुर्की की मुनादी करा दी । आरोपी वीरपाल लंबे समय से रेप के मुकदमे में फरार चल रहा है और अदालत के आदेशों के बावजूद पुलिस के सामने पेश नहीं हो रहा है जिसके बाद गढ़मुक्तेश्वर थाना पुलिस ने आरोपी के घर भोगापुर गांव में गैंगस्टर एक्ट के दो मुकदमों में कुर्की की मुनादी करा दी । आरोपी वीरपाल लंबे समय से फरार चल रहा और अदालत के आदेशों के बावजूद पुलिस के सामने पेश नहीं हो रहा है ।

ब्रजघाट चौकी पुलिस और गढ़मुक्तेश्वर थाने की टीम ने भोगापुर गांव पहुंचकर सार्वजनिक रूप से मुनादी करते हुए बताया कि आरोपी वीरपाल के खिलाफ गैंगस्टर और शादी का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म जैसे गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। उसे अदालत में पेश होने के लिए कई बार नोटिस जारी किए गए लेकिन वह लगातार फरार चल रहा है। मुनादी के दौरान पुलिस ने चेतावनी दी कि यदि आरोपी वीरपाल जल्द आत्मसमर्पण नहीं करता है, तो उसके खिलाफ और सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी । पुलिस टीम ने आरोपी के घर पर कुर्की का नोटिस भी चस्पा किया और आसपास के लोगों से वीरपाल के संबंध में जानकारी देने की अपील की है । इस कार्यवाही के दौरान गांव में ग्रामीणों की भीड़ जुटी गई लेकिन पुलिस ने शांतिपूर्ण ढंग से प्रक्रिया पूरी कर ली ।

गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र बिष्ट के अनुसार, आरोपी वीरपाल पर गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जिसके लिए वांछित आरोपी वीरपाल के खिलाफ उसके गांव में मुनादी भी कराई गई है । अपराधियों के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा और फरार आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button