पाकुड़ में अजंता सर्कस का आगाज, रोमांचक करतबों ने दर्शकों का जीता दिल
Ajanta Circus kicks off in Pakur; thrilling stunts win the audience's hearts.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। शहर में बहुप्रतीक्षित अजंता सर्कस का शुभारंभ शुक्रवार से हो गया। उद्घाटन के अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, नगर परिषद अध्यक्ष शबरी पाल, मीडिया प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सर्कस के पहले ही दिन कलाकारों और कुशल कलाबाजों ने अपने रोमांचक एवं आकर्षक करतबों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। हैरतअंगेज प्रदर्शन, संतुलन कला और विभिन्न प्रकार की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कलाकारों के शानदार प्रदर्शन पर दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया, जिससे पूरा सर्कस मैदान देर तक गूंजता रहा। आयोजकों ने बताया कि आगामी दिनों में भी दर्शकों के लिए कई नए और रोमांचक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। सर्कस के शुभारंभ को लेकर शहरवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला।



