रामपुर शाहबाद

चकरपुर कदीम से शिव मंदिर को जाने वाला मार्ग हुआ खस्ताहाल

सावन के पावन पर्व में कावड़ लेकर कैसे गुजरेंगे श्रद्धालु 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद। क्षेत्र के ग्राम चकरपुर कदीम से शिव मंदिर, रीठ, बरखेड़ा को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग कच्चा होने के कारण गंदे पानी गहरे गड्ढों से भरा पड़ा है। जिससे श्रद्धालुओं ग्रामीणों और महिलाओं को व स्कूली बच्चों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। रास्ते में भरे गंदे पानी ब कीचड़ के चलते कावड़ लेकर कैसे गुजरेंगे श्रद्धालु शिव मंदिर पर जाने वाले शिव भक्त आए दिन फिसल कर गिरते रहते हैं शिव भक्तों में और ग्रामीणों में भारी गुस्सा देखने को मिला। ग्रामीणों के अनुसार यह मार्ग रीठ के साथ-साथ और भी आसपास के कई गांवों को जोड़ता है जिससे सैकड़ो लोगों का आवागमन रहता है। बारिश के बाद तो इस रास्ते की हालत और भी खस्ता हो जाती है एक दो फीट पानी खड़ा हो जाता है जिससे दूर से आए हजारों की तादात में शिव भक्तों को और ग्रामीणों को इस गंदे पानी गड्ढों और कीचड़ के बीचों बीच से गुजरना पड़ता है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button