संभल

मासूम स्कूली छात्राओं ने लगाई डीएम से गुहार

भूरे शाह रोड़ पर जलभराव की समस्या दिलाये निजात

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

सम्भल नगर के भूरे शाह रोड देहली दरवाजा सिलवेंजा हॉस्पिटल मार्ग पर सड़क पर जलभराव के बीच जहां आम जनता को आने जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो वहीं स्कूल आने जाने वाले बच्चों को भी गंदे पानी मे होकर गुजरना पड़ रहा हैl यहां नाले का पानी निकास नही हो रहा जबकि आगे सड़क के न बन पाने की वजह से भी जगह जगह जलभराव की समस्या बनी हुई हैl गुजरने वाले रिक्शे पलट जाते है तो बाइकें फंस जाती है लोग चोटिल हो जाते हैं जबकि कारों का आना जाना को बंद हैl सड़क का और नाले का निर्माण ना होने की वजह से जलभराव की समस्या कई सालों से ज्यों की त्यों बनी हुई है और नगर पालिका व इलाके के जनप्रतिनिधि चुप्पी साधे हुए हैं कोई सुनने को तैयार नहीं हैl बरसात के समय यह समस्या विकराल रूप धारण कर लेती हैl अनेक बार वाहनों के फंसने और पलटने एवं लोगों के चोटिल होने की घटनाएं भी प्रकाश में आती रहती हैंl रोज इस रास्ते से स्कूल आने जाने वाले बच्चे जिसमें सैंट जिलानी पब्लिक स्कूल की कुo मरियम फातिमा कक्षा 01 अल नूर पब्लिक स्कूल कक्षा नर्सरी की छात्रा कुo कशिश फातिमा ने भावुक अपील सम्भल जनपद के जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल से करते हुए गंदे पानी की समस्या और सड़क की समस्या के समाधान की अपील की हैl

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button