हापुड़

मानचित्र शमन शुल्क के डिफाल्टरों के लिए प्राधिकरण ने शुरू की ओटीएस स्कीम 

17 जुलाई अंतिम तिथि

नेशनल प्रेस टाइम्स , ब्यूरो

हापुड – उत्तर प्रदेश शासन के आवास एवं शहरी नियोजन अनुभाग की प्राथमिकताओं के अनुरूप हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण के मानचित्रों तथा सम्पत्तियों के डिफाल्टर आवंटियों बड़ी राहत देने के उददेश्य से एक मुश्त समाधान योजना का प्रभावी संचालन किया जा रहा है। अब तक प्राप्त कुल 41 आवेदनों में से 33 आवेदनों का निस्तारण किया जा चुका है।

हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष मुकेश चंद्र ने बताया कि प्राधिकरण द्वारा मानचित्र तथा सम्पत्तियों के सभी डिफाल्टर आवंटियों से अपील की गयी है कि योजना की अवधि की अंतिम तिथि दिनांक 17.07.2026 से पूर्व ही प्राधिकरण में आवेदन कर इस योजना का लाभ उठाये। जिन प्रकरणों में ओ०टी०एस० हेतु आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है, ऐसे डिफाल्टरों के विरूद्ध शासनादेश के अनुसार नियमानुसार कठोर कार्यवाही की जायेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button