सिंगरौली

भाजपा जिला महामंत्री लालपती साकेत एयर एंबुलेंस से भोपाल भेजे गए।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली l सीधी संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने भारतीय जनता पार्टी के सिंगरौली जिला महामंत्री लालपती साकेत के गंभीर रूप से अस्वस्थ होने पर उनके बेहतर उपचार के लिए त्वरित पहल करते हुए एयर एंबुलेंस की व्यवस्था कराई। इसके माध्यम से उन्हें रीवा से रेफर कर भोपाल स्थित एम्स में भर्ती कराया गया, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है।
पिछले कइ दिनों से लालपति साकेत का स्वास्थ्य ठीक नहीं था और वो जिला अस्पताल में भर्ती थे जहां से उन्हें रीवा रेफर किया गया था तथा उनके स्वास्थ्य की गंभीरता को देखते हुए डॉ. राजेश मिश्रा ने अस्पताल पहुंचकर लालपती साकेत के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की तथा चिकित्सकों से विस्तृत चर्चा की तथा बेहतर इलाज के लिए एयर एंबुलेंस से भोपाल भिजवाया तथा एम्स मे उनको भर्ती करवाया उन्होंने उपचार में किसी प्रकार की कमी न रहे, इसके लिए चिकित्सकों एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए और समुचित चिकित्सा एवं बेहतर देखभाल सुनिश्चित करने पर जोर दिया। सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने कहा कि गंभीर स्वास्थ्य परिस्थितियों में समय पर बेहतर उपचार उपलब्ध कराना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने चिकित्सकों से नियमित रूप से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लेते रहने की बात भी कही। इस अवसर पर सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने ईश्वर से लालपती साकेत के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करते हुए उनके परिजनों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया है तथा मध्यप्रदेश सरकार की पी एम  एम्बुलेंस सेवा के लिए मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री के प्रति धन्यवाद भी ज्ञापित किया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button