मथुरा

जन्माष्टमी पर भीड़ प्रबंधन को प्रभावी बनाने पर बनी सहमति

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
मथुरा। वृंदावन के ठाकुर श्री बांकेबिहारी मंदिर हाई पावर्ड मंदिर प्रबंधन कमेटी की 17 वीं बैठक आयोजित हुई। बैठक में मंदिर प्रबंधन, श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था, वित्तीय प्रबंधन और आगामी विश्व प्रसिद्ध श्रीकृष्ण जन्माष्टमी सहित अन्य प्रमुख पर्वों की तैयारियों से जुड़े 16 बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मंदिर की गरिमा बनाए रखने, भीड़ प्रबंधन को और प्रभावी बनाने तथा विभिन्न विभागों की ओर से की जा रही व्यवस्थाओं की प्रगति की समीक्षा भी की गई। बैठक में मंदिर परिसर में कुछ श्रद्धालुओं और यजमानों द्वारा केक काटने, रिंग सेरेमनी आयोजित करने तथा जगमोहन के ऊपर चढ़कर दर्शन करने की घटनाओं पर विशेष रूप से चर्चा हुई। सदस्यों ने इस तरह की गतिविधियों को मंदिर की परंपराओं और मर्यादा के अनुरूप नहीं माना। भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी व्यवस्था बनाने और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। बैठक में आगामी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और अन्य प्रमुख त्योहारों के दौरान लाखों श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए सुरक्षा, दर्शन व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, बैरिकेडिंग, पुलिस, प्रशासन और अन्य विभागों के समन्वय पर भी विस्तार से मंथन हुआ। श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित दर्शन उपलब्ध कराने के लिए सभी संबंधित विभागों को समय से तैयारियां पूरी करने पर जोर दिया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button