झामुमो नेत्री उपासना मरांडी ने भरा SIR प्रपत्र, मतदाताओं से समय पर सत्यापन कराने की अपील
JMM leader Upasana Marandi fills out the SIR form; appeals to voters to complete verification on time.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़िया, पाकुड़। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत झामुमो केंद्रीय कमेटी सदस्या क्षेत्र के उभरता हुआ चेहरा युवा नेत्री उपासना मरांडी ने पाकुड़िया प्रखंड स्थित अपने आवास पर स्वयं SIR प्रपत्र भरकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के सभी पात्र मतदाताओं से निर्धारित समय-सीमा के भीतर SIR प्रपत्र भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपना सत्यापन कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित मतदाता सूची लोकतंत्र की सबसे मजबूत नींव होती है तथा प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल होना आवश्यक है। SIR प्रपत्र भरने की प्रक्रिया में निर्वाचन कंप्यूटर सहायक ललिन मरांडी ने सहयोग करते हुए आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई। वहीं, मोहनलाल टुडू तथा बूथ संख्या-240 की बूथ स्तरीय पदाधिकारी (BLO) सलमा निगार ने आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन कर प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराया। उपासना मरांडी ने कहा कि प्रत्येक पात्र मतदाता को इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए, ताकि भविष्य में कोई भी योग्य नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे। उन्होंने सभी लोगों से समय रहते सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कर लोकतंत्र को और अधिक मजबूत बनाने में अपनी जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।



