बरेली
मिड-डे मील खाते का संचालन विद्यालय प्रबंध समिति से कराने की मांग
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली।उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई ने जिलाध्यक्ष जितेंद्र गंगवार के नेतृत्व में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिला संगठन मंत्री अतुल सिंह ने बताया कि वर्तमान में एमडीएम निधि खाता ग्राम प्रधान व प्रधानाध्यापक के संयुक्त हस्ताक्षर से चलता है। प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने से यह वैधानिक रूप से गलत है और शिक्षकों के प्रति अविश्वास दर्शाता है।
संगठन ने मांग की कि नए प्रधानों के चयन तक खाते का संचालन विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष व प्रधानाध्यापक के संयुक्त हस्ताक्षर से हो। बाराबंकी में ऐसा आदेश जारी है।



