बरेली
महानगर कांग्रेस कमेटी का बूथ लेवल पर संगठन सृजन अभियान तेज

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में वार्ड-42 गुलाब नगर चौधरी मोहल्ला में संगठन सृजन अभियान के तहत पदयात्रा कर जनसंपर्क किया गया। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा एडवोकेट ने की, संचालन रेहान वसीरी ने किया।
दिनेश दद्दा ने कहा कि बीएलए-2 की नियुक्ति के बाद बूथों को मजबूत करना है। जहां बूथ अध्यक्ष नहीं हैं, वहां कमेटी बनाकर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जाएगा, ताकि विधानसभा चुनाव जीता जा सके।



