शामली

खून की जांच कराने पहुंची जच्चा को पीएचसी से निकाला, मामला डीएम तक पहुंचा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
 चौसाना। रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले के दौरान खून की जांच कराने पहुंची एक गर्भवती महिला ने पीएचसी चौसाना में तैनात पैथोलॉजिस्ट पर अभद्रता और गाली-गलौज करने का आरोप लगा है। पीडिता से अभद्रता की जानकारी मिलने पर परिजन पीएचसी पहुंचे, लेकिन आरोप है कि उस समय तक पूरा स्टाफ अस्पताल बंद कर जा चुका था। परिजनों ने डीएम शामली को फोन कर घटना की जानकारी दी और बंद पड़ी पीएचसी के फोटो भी भेजे।
गढ़ी हसनपुर निवासी पूजा पत्नी सचिन कुमार तीन माह की गर्भवती हैं। आशा कार्यकर्ता की सलाह पर वह रविवार दोपहर करीब 12 बजे चौसाना स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में खून की जांच कराने पहुंची थीं। पूजा का आरोप है कि उन्होंने जांच कराने की बात कही तो वहां मौजूद पैथोलॉजिस्ट पायल भड़क गईं और उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए गाली-गलौज करने लगीं। विवाद बढ़ने पर पीड़िता वहां से चली गई और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पूजा का देवर शिकायत लेकर पीएचसी पहुंचा, लेकिन आरोप है कि दोपहर करीब एक बजे तक समस्त स्टाफ अस्पताल बंद कर जा चुका था। परिजनों ने बंद पीएचसी के फोटो लेकर डीएम शामली को भेजे और पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की। पीड़ित पक्ष ने ईमेल के माध्यम से भी लिखित शिकायत जिलाधिकारी को भेजी है।
परिजनों का कहना है कि यह पहला मामला नहीं है जब पीएचसी पर किसी महिला मरीज के साथ अभद्रता हुई हो। इससे पहले भी कई शिकायतें सामने आ चुकी हैं, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं होने के कारण मरीजों में नाराजगी बनी हुई है। मामले में ऊन चिकित्सा प्रभारी डॉ. तरुण और पीएचसी प्रभारी डॉ. अशोक कुमार से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button