बेतुल

बैतूल सावरकर स्विमिंग पूल में हुई ट्रायथलॉन ट्रायल प्रतियोगिता

नीमच के लिए खिलाड़ियों का चयन

सावरकर स्विमिंग पूल में ट्रायथलॉन ट्रायल संपन्न, 22 से 27 जुलाई तक नीमच में स्टेट लेवल प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बैतूल। ग्रीन सिटी विवेकानंद वार्ड स्थित वीर सावरकर नगर पालिका स्विमिंग पूल की वर्षगांठ के अवसर पर रविवार को ट्रायथलॉन ट्रायल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ट्रायल में लगभग 40 से 50 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के आधार पर 22 से 27 जुलाई तक नीमच में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय ट्रायथलॉन प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया। खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं को प्रभावित किया।
कार्यक्रम में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष आनंद प्रजापति, राजा साहू, पुष्पराज साहू, शिवशंकर साहू, गोपाल महस्की, डॉ. अशोक दाबड़े सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। स्विमिंग पूल के सदस्यों हेमन्तराव सबले, संध्या ठाकुर और सविता पवार ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इसके अलावा अजय अग्रवाल, चेतन लोखंडे, सागर साहू, छबील, पलक, देवेंद्र यादव, सौरभ यादव, हिमांशु साहू, विवेक देशमुख, शशांक वर्मा और शरद मालवीय सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
कोचों के मार्गदर्शन में हुआ ट्रायल
प्रतियोगिता का संचालन स्विमिंग कोच रामबरन पाल एवं गोवर्धन यादव के मार्गदर्शन में किया गया। शहर के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चयन खिलाड़ियों के प्रदर्शन और तकनीकी दक्षता के आधार पर किया गया, ताकि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बैतूल का मजबूत प्रतिनिधित्व हो सके।
विजेताओं को पदक देकर किया सम्मानित
समापन अवसर पर विजेता खिलाड़ियों को पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया।
जूनियर बालिका वर्ग में नव्या लोखंडे ने प्रथम, पूर्वी माकोड़े ने द्वितीय तथा तन्वी साहू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
जूनियर बालक वर्ग में गगन पाल प्रथम, वेदांत पारखे द्वितीय तथा द्रेशल पल्ले तृतीय स्थान पर रहे।
सीनियर वर्ग में उत्कर्ष बारस्कर ने प्रथम, रुद्रांश शुक्ला ने द्वितीय तथा अंकित साहू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
नीमच में करेंगे बैतूल का प्रतिनिधित्व
ट्रायल में चयनित खिलाड़ी 22 से 27 जुलाई तक नीमच में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय ट्रायथलॉन प्रतियोगिता में बैतूल जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। आयोजन समिति और कोचों ने विश्वास जताया कि खिलाड़ी अपनी मेहनत, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर राज्य स्तर पर भी जिले का नाम रोशन करेंगे। सभी चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button