जालौन

कैंप शिविर में 15 रेलवे कर्मियों के बनाये गये स्वास्थ्य कार्ड

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
उरई (जालौन)। गुरुवार को वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व एवं सहायक कार्मिक अधिकारी आदेश मिश्रा के निर्देशन में सेवानिवृत एवं सेवारत रेलवे कर्मचारियों के लिए कार्ड शिविर का आयोजन स्वास्थ्य केंद्र, उरई में किया गया। जिसमें 16 सेवानिवृत एवं 13 सेवारत कर्मचारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई, कुल 29 कर्मचारियों में से 15 कर्मचारियों के कार्ड आज एप्लीकेशन एप्लाई किया गया एवं 4 कर्मचारियों के दस्तावेज पूर्ण न होने के कारण  उन्हें दस्तावेज पूर्ण करवाने के उपरांत उम्मीद कार्ड बनवाने हेतु आश्वस्त किया गया। उम्मीद शिविर में हेल्थ यूनिट उरई के जीडीएमओ डॉक्टर देव कौशिक, फार्मासिस्ट गोवर्धन प्रसाद वर्मा, सीनियर नर्सिंग सुपरइंडेंट अभिषेक उपाध्याय एवं कार्मिक विभाग की तरफ से मुख्य कर्मचारी कल्याण निरीक्षक अजय मीना, कार्यालय अधीक्षक  मनोज कुमार सिंह, एवं अवधेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button