सिंगरौली

सब्जी मंडी में जलभराव और गंदगी पर नगर निगम ने चलाया सफाई अभियान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

सिंगरौली। नगर पालिक निगम सिंगरौली के वार्ड क्रमांक 40 स्थित सब्जी मंडी में जलभराव और गंदगी की समस्या को लेकर समाचार प्रकाशित होने के बाद नगर निगम प्रशासन हरकत में आ गया। नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान के निर्देश पर निगम की टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाकर व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया।
नगर निगम के अधिकारियों एवं सफाई कर्मचारियों ने सब्जी मंडी परिसर में जमा कचरे को हटाया। साथ ही मच्छरों एवं संक्रमण की रोकथाम के लिए दवा का छिड़काव कराया गया। इसके अलावा सी एंड डी (C&D) वाहनों के माध्यम से कचरा उठाने की व्यवस्था भी की गई। निगम की कार्रवाई के बाद स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों ने राहत की सांस ली।
सब्जी मंडी के हाथ ठेला एवं सब्जी व्यापारियों ने त्वरित कार्रवाई के लिए नगर निगम आयुक्त सहित पूरी टीम का आभार जताया। व्यापारियों का कहना है कि बारिश के दिनों में यहां लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है, जिससे दुकानदारों के साथ-साथ ग्राहकों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
हालांकि व्यापारियों ने यह भी कहा कि केवल सफाई अभियान से समस्या का स्थायी समाधान संभव नहीं है। बारिश के दौरान दोबारा जलभराव की स्थिति न बने, इसके लिए क्षेत्र में बेहतर जल निकासी व्यवस्था और स्थायी उपाय किए जाने की आवश्यकता है।
व्यापारियों ने नगर निगम महापौर, नगर निगम अध्यक्ष, आयुक्त एवं संबंधित वार्ड पार्षद से मांग की है कि सब्जी मंडी की जल निकासी व्यवस्था को मजबूत कर स्थायी समाधान कराया जाए, ताकि भविष्य में दुकानदारों और आम नागरिकों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button