शामली
जिला अस्पताल में चला नशा मुक्ति अभियान, युवाओं को किया जागरूक
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
शामली : ऑपरेशन सवेरा के तहत थाना आदर्शमंडी पुलिस ने जिला अस्पताल शामली में विशेष जनजागरूकता अभियान चलाकर चिकित्सकों, मरीजों, तीमारदारों और आमजन को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों की जानकारी दी।
पुलिस ने युवाओं से नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेलकूद और सकारात्मक गतिविधियों को अपनाने की अपील की।