शामली

शामली पुलिस ने वारंटी एवं एनबीडब्ल्यू के पांच अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

विशेष अभियान के तहत कोतवाली शामली व थानाभवन पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो |

शामली। जनपद में वांछित, वारंटी एवं गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शामली पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध संबंधित थानों पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक एन.पी. सिंह के निर्देश पर बुधवार को चलाए गए अभियान के दौरान थाना कोतवाली शामली एवं थाना थानाभवन पुलिस ने वारंटी एवं एनबीडब्ल्यू अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

गिरफ्तार अभियुक्तों में विकास पुत्र यशपाल निवासी ग्राम बुटराड़ी, थाना कोतवाली शामली, गगन पुत्र नन्दकिशोर निवासी ग्राम मालेंडी, थाना गढ़ीपुख्ता, हरपाल पुत्र जनेश्वर निवासी ग्राम ताना, थाना गढ़ीपुख्ता, सतपाल पुत्र किशनलाल निवासी कस्बा एवं थाना तीतरो, जनपद सहारनपुर तथा अभिषेक पुत्र विजयपाल निवासी ग्राम ज्ञाना माजरा, थाना चरथावल, जनपद मुजफ्फरनगर शामिल हैं।

शामली पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। वारंटी एवं एनबीडब्ल्यू अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button