पाकुड़

पाकुड़ में अतिक्रमण व वाहन जांच को लेकर विशेष अभियान

Special drive against encroachment and for vehicle checks in Pakur

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

पाकुड़। उपायुक्त मेघा भारद्वाज के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी मो. मोजाहिद अंसारी एवं यातायात प्रभारी राकेश कुमार रंजन के नेतृत्व में मंगलवार को पाकुड़ शहर के विभिन्न चौक-चौराहों एवं प्रमुख मार्गों पर विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान डीसी आवास चौक, अंबेडकर चौक, प्यारादापुर चौक, मौलाना चौक, चाचकी, रेलवे फाटक, गांधी चौक एवं हरिनडांगा चौक सहित विभिन्न स्थानों पर सड़क किनारे अवैध अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों, गैराज संचालकों एवं वाहन चालकों को हिदायत दी गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सड़क पर अतिक्रमण कर यातायात बाधित करने वालों के विरुद्ध जुर्माना एवं नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वाहन जांच के दौरान आगे और पीछे नंबर प्लेट नहीं लगाने वाले वाहन चालकों को भी निर्देशित किया गया। जिला परिवहन विभाग ने टोटो एवं ऑटो में भी दोनों ओर नंबर प्लेट लगाना अनिवार्य बताया है। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर दो टोटो एवं एक जुगाड़ गाड़ी जब्त कर संबंधित थाना में सुरक्षित रखा गया। जिला परिवहन पदाधिकारी ने आम नागरिकों, दुकानदारों एवं गैराज संचालकों से सड़क किनारे अतिक्रमण नहीं करने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण से जाम के साथ दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ता है। सड़क सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button