पाकुड़

हिरणपुर में 120 ग्राम गांजा के साथ एक गिरफ्तार, इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन बरामद

One arrested with 120 grams of cannabis in Hiranpur; electronic weighing machine seized.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। हिरणपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव में अवैध मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री की सूचना पर पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाकर 120 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से एक इलेक्ट्रॉनिक माप-तौल मशीन भी बरामद की है, जबकि एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस के अनुसार, 31 जुलाई 2026 को रानीपुर गांव स्थित भोला साहा के घर में अवैध रूप से मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री होने की सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन एवं आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) पाकुड़ के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल (एसआईटी) का गठन किया गया। दंडाधिकारी की मौजूदगी में पुलिस टीम जब रानीपुर गांव पहुंची तो वहां कुछ लोग गांजा की खरीद-बिक्री करते दिखाई दिए। पुलिस को देखते ही मौके पर मौजूद लोग भागने लगे। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पीछा कर भोला साहा (पिता- स्वर्गीय रामप्रसाद साहा), निवासी रानीपुर, थाना हिरणपुर को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद दंडाधिकारी की उपस्थिति में आरोपी के घर एवं दुकान की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान 120 ग्राम गांजा तथा एक इलेक्ट्रॉनिक माप-तौल मशीन बरामद की गई। इस मामले में हिरणपुर थाना कांड संख्या 51/2026 दर्ज करते हुए आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस अधिनियम की धारा 20(b)(ii)(A) एवं 22(A) के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। वहीं मामले में नामजद एक अन्य आरोपी मदन भगत की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
इस अभियान का नेतृत्व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार गौरव ने किया। छापेमारी दल में थाना प्रभारी विनय कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक गौतम कुमार दास, अमरजीत कुमार मिश्रा, सहायक अवर निरीक्षक ज्योतिष चौधरी, सोहराब खान सहित हिरणपुर थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button