सिंगरौली

गरीब बच्चों संग जन्मदिन मनाकर अम्बिका विश्वकर्मा ने पेश की सेवा की मिसाल

निःशुल्क शिक्षा के साथ अब बच्चों को मिलेगी संगीत की भी सीख

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

सिंगरौली। जन्मदिन को सेवा, संस्कार, शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए सर्वहित जनकल्याण सेवा समिति, बड़ोखर के संस्थापक एवं अध्यक्ष अम्बिका प्रसाद विश्वकर्मा ने समाज के सामने एक प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने अपना जन्मदिन गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों के बीच मनाकर खुशियां बांटी और समाज सेवा का संदेश दिया।
2 अगस्त 2026 को समिति द्वारा संचालित निःशुल्क कोचिंग केंद्र में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ माड़ा जनपद सदस्य रणधीर सिंह ने मां सरस्वती की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर बच्चों को कॉपी, पेन एवं मिठाइयों का वितरण किया गया। बच्चों के चेहरों पर खुशी देखकर उपस्थित लोग भावुक हो उठे।
कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण भी किया गया। अम्बिका विश्वकर्मा ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने विशेष अवसरों पर पौधारोपण कर प्रकृति संरक्षण में योगदान देना चाहिए।
इस दौरान समिति ने बच्चों के लिए एक नई पहल की घोषणा करते हुए निःशुल्क संगीत शिक्षा प्रारंभ करने की जानकारी दी। संस्था का उद्देश्य है कि गरीब बच्चों को शिक्षा के साथ कला और संगीत के क्षेत्र में भी आगे बढ़ने का अवसर मिले।
कार्यक्रम में समिति सचिव सोनू विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष राजकुमार कुशवाहा, सरपंच पति नीरज सिंह चंदेल, शिक्षक सुग्रीव प्रसाद साकेत, रामाश्रय कुशवाहा, सदानंद मिंज, संगीत शिक्षक सोनू साकेत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं समिति के सदस्य मौजूद रहे।
अतिथियों ने संस्था के शिक्षा, पर्यावरण और सामाजिक उत्थान से जुड़े कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य करते हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button