साहेबगंज

आंगनबाड़ी सेविका चयन में अनियमितता का आरोप

पीड़िता ने डीसी-डीएसडब्ल्यूओ को दिया आवेदन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिला के उधवा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत आतापुर पंचायत पोषक क्षेत्र संख्या802नवपाड़ा में आंगनबाड़ी सेविका पद पर चयन में भारी अनियमितता का मामला सामने आया है।इस मामले में पीड़िता महिला पिंकी साहा,पति स्व.राजेश प्रसाद गुप्ता ने गुरुवार को जिला समाज कल्याण पदाधिकारी एवं उपायुक्त को लिखित आवेदन देते हुए जांच कार्य पूरी होने तक चयन प्रक्रिया पर पूरी तरह से रोक लगाने की मांग की है।आवेदन में पीड़िता ने कहा है कि आतापुर पंचायत पोषक क्षेत्र संख्या802 नवपाड़ा में ओबीसी समुदाय की संख्या अधिक होने के बाद भी चयन प्रक्रिया में अनियमितता बरती गई है।प्रभारी बाल विकास परीयोजना पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी उधवा जयंत कुमार तिवारी के द्वारा जिस महिला अभ्यर्थी का चुनाव किया गया है,वो इंटर कंपार्टमेंटल की परीक्षा से उत्तीर्ण हैं और उसे3अंक के जगह7अंक देकर चयन कर दिया गया है।जबकि पीड़िता महिला इंटर फाइनल ईयर से उत्तीर्ण हैं।चयनित अभ्यर्थी के पिता वार्ड सदस्य एवं दूसरे संबंधी पारा शिक्षक हैं।आरोप है कि सेविका और मुखिया की मिली भगत से एक ही लाभान्वित जाति के नाम को दो से तीन जगह दर्ज करके संख्या बढ़ाई गई है।ओबीसी बाहुल्य जाति होने के बावजूद सामान्य कोटि के अभ्यर्थी का चयन गलत तरीके से किया गया है।पीड़िता ने बताया कि इस मुद्दे को लेकर ग्रामसभा में भी पुरजोर विरोध किया गया,मगर उपस्थित अधिकारियों ने अपनी मनमानी करते हुए चयन प्रक्रिया पूरी कर दी।पीड़िता विधवा है और उनका कहना है कि वह इस पद के लिए सभी नियमों के अनुरूप हैं, बावजूद इसके उनका चयन नहीं किया जाना गलत संदेश दे रहा है।पीड़िता ने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी एवं उपायुक्त साहिबगंज से पूरे मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच करवाते हुए फिर से चयन प्रक्रिया करवाने की मांग की है।उधर इस मामले को लेकर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने बताया कि पीड़िता के द्वारा लिखित आवेदन दिया गया है,जिसकी जांच कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button