बुलंदशहर
डाक कांवड़ियों का जत्था हरिद्वार रवाना
पूर्व चेयरमैन राजकुमार लोधी ने किया अभिनंदन,दी भावभीनी विदाई।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
औरंगाबाद बुलंदशहर : कस्बे के मुरादनगर मौहल्ले से कांवड़ियों का जत्था हरिद्वार रवाना हुआ। जत्थे में शामिल कांवड़िए तीव्र गति से डाक कांवड़ लाकर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे।
मुरादनगर मौहल्ले से कांवड़ियों के हरिद्वार जाने वाले जत्थे का पूर्व चेयरमैन राजकुमार लोधी उर्फ राजू लोधी ने पटका पहनाकर माल्यार्पण कर तिलक लगाकर अभिनंदन किया। और उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए उनकी सकुशल निर्विघ्न यात्रा संपन्न होने के लिए शुभकामनाएं दीं। ग्रीस लोधी, ललित लोधी बब्लू लोधी ,कुलदीप,तनु, सतेंद्र, महेश रमेश,चमन, सुरेश आदि मौजूद रहे।



